भारत आम महोत्सव

भारत की शान, देश के किसान

कर्तव्य हमारा, किसानों का सम्मान

भारत की समृद्ध कृषि परंपरा और फलों के राजा आम की अद्भुत विरासत का उत्सव मनाने के लिए 19वां भारत आम महोत्सव 2026 एक बार फिर भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

30 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक, तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में देशभर के आम उत्पादक किसान, कृषि विशेषज्ञ, उद्यमी और लाखों आम प्रेमी एक ही मंच पर एकत्रित होंगे।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कानपुर के माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के संरक्षण में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय किसानों का सम्मान करना, देश की विविध आम प्रजातियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा किसानों को नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ना है।

आम उत्पादक किसानों के लिए

यदि आप देश के किसी भी राज्य से आम की खेती करते हैं और अपनी अनोखी एवं उत्कृष्ट आम की किस्मों को पूरे देश के सामने प्रदर्शित करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

भारत आम महोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए आज ही हमारी आधिकारिक वेबसाइट www.bharataammahotsav.com पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण करें और अपना स्टॉल बुक करें।

आम प्रेमियों के लिए

यदि आप भारत के प्रसिद्ध आमों का स्वाद, उनकी विविधता और इस अनूठे महोत्सव का अनुभव लेना चाहते हैं, तो अपने FREE Visitor Pass के लिए अभी हमारी आधिकारिक वेबसाइट www.bharataammahotsav.com पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करें।

आइए, मिलकर भारत की आम संस्कृति का उत्सव मनाएँ, किसानों का सम्मान बढ़ाएँ और फलों के राजा आम की मिठास को पूरे देश तक पहुँचाएँ।

भारत आम महोत्सव 2026
30 जुलाई 2026 | तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली

हम आपका हार्दिक स्वागत करते हैं।

महोत्सव की झलकियाँ

फॉलो करें, लाइक करें और साझा करें!

Scroll to Top